न्यूज डेस्क : अभिनेता रजनीकांत ने जोसेफ़ विजय को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि विजय ने काफ़ी कम उम्र में एनटीआर से भी ज़्यादा हासिल किया है. रजनीकांत ने रविवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस करते हुए कहा, “जब अचानक मीडिया ने मुझसे विजय के बारे में पूछा तो मैं हैरान रह गया. मैं उनके लिए खुश हूं, मुझे जलन नहीं है.”
इसे भी पढ़ें : हैदराबाद एयरपोर्ट पर फिर मिली बम की धमकी, तीन दिन में तीसरी बार अलर्ट जारी
उन्होंने कहा, “लोगों को विजय से बहुत उम्मीदें हैं, आशा है कि वह उन्हें पूरा करेंगे. लेकिन पहले 2 साल हमें उन्हें परेशान नहीं करना चाहिए, उनके फ़ैन्स को ध्यान रखना चाहिए कि उनके सम्मान को नुकसान न पहुंचे.” रजनीकांत ने आगे कहा, “सिनेमा और सोशल मीडिया ने 60 साल की द्रविड़ राजनीति से बदलाव लाने में बहुत मदद की है.” बता दें कि तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) अध्यक्ष सी जोसेफ़ विजय ने 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.


