दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को एक बार फिर महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। रविवार सुबह से सीएनजी के दाम में फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। इस बार सीएनजी की कीमत में 1 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा हुआ है। नई दर लागू होने के बाद अब दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी 80.09 रुपये प्रति किलो बिक रही है। लगातार बढ़ती कीमतों से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है।
Highlights:
Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-
एक सप्ताह में दूसरी बार बढ़े दाम
गौरतलब है कि इससे पहले दो दिन पहले ही सीएनजी के दाम में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी। अब दोबारा कीमत बढ़ने से लोगों पर महंगाई की डबल मार पड़ रही है। लगातार बढ़ती कीमतों का असर सीधे रोजमर्रा के खर्च पर दिखाई देने लगा है। सीएनजी की कीमत बढ़ने का सबसे ज्यादा असर ऑटो, टैक्सी और कैब चालकों पर पड़ेगा।
दिल्ली-एनसीआर में बड़ी संख्या में सार्वजनिक वाहन सीएनजी से चलते हैं। ऐसे में ईंधन महंगा होने से चालकों की लागत बढ़ जाएगी। कई ड्राइवरों का कहना है कि लगातार बढ़ती कीमतों से कमाई पर असर पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन
यात्रियों पर भी पड़ेगा असर
सीएनजी महंगी होने के बाद आने वाले दिनों में ऑटो और कैब का किराया भी बढ़ सकता है। अगर किराया बढ़ता है तो इसका सीधा असर आम यात्रियों की जेब पर पड़ेगा। रोजाना सफर करने वाले लोगों को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच सीएनजी के दाम बढ़ने से लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि पहले से ही खाने-पीने और जरूरी सामानों की कीमतें बढ़ी हुई हैं, ऐसे में ईंधन महंगा होने से घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।


