Wednesday, July 22, 2026

झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का तंज, कहा – कांग्रेस को महंगाई पर बोलने का नैतिक हक नहीं

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस द्वारा महंगाई के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करने पर इसे घिनौनी हरकत बताया है। उन्होंने कहा है कि इतनी दुर्दशा के बाद भी कांग्रेस घिनौनी राजनीति से बाज नहीं आ रही है और लोगों को गुमराह करने के नाकाम प्रयास में जुटी है। इस प्रकार की ऊटपटांग हरकतों को देख कांग्रेस की बुद्धि पर तरस आ रही है। जनता द्वारा इतने तिरस्कार के बावजूद अभी भी कांग्रेस को सद्बुद्धि नहीं मिली है, भगवान कांग्रेस को सद्बुद्धि दें।

इसे भी पढ़ें : त्रिवेंद्रम से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, बी 1 कोच से सुरक्षित बचाए गए 68 यात्री

राजनीतिक नौटंकी की पराकाष्ठा

आदित्य साहू ने कहा कि यह राजनीतिक नौटंकी की पराकाष्ठा है। वैश्विक संकट से पूरा विश्व जूझ रहा है। भारत में ना पेट्रोल का कुंआ है और ना डीजल का। प्रधानमंत्री ने तो महंगाई पर काफी नियंत्रण किया हुआ है। 115 देशों में मूल्य वृद्धि हुई है। भारत में तीन रुपए की वृद्धि पर ही इतना उछल रहे हैं। कांग्रेस को अपने जमाने को याद करना चाहिए।

झारखंड में वैट कम क्यों नहीं 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पूर्व में पेट्रोल डीजल पर कई बार उत्पाद शुल्क कम किया गया। कांग्रेस वास्तव में जनता की बहुत हितकर है तो झारखंड सरकार 22 प्रतिशत जो वैट ले रही है और ₹1 सेस लिया जा रहा है, उसे क्यों नहीं कम किया जाता है। राज्य में कांग्रेस सत्ता में है, उसे वैट कम करने से किसने रोका है। केवल मलाई खाने के लिए सत्ता से कांग्रेस चिपकी हुई है। अब राजनीतिक नौटंकी से काम नहीं चलने वाला है। जनता सारी चीजों को समझ रही है। जो थोड़ी बहुत कसर बाकी है, आने वाले चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखाने का काम करेगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर