Wednesday, November 4, 2026

रतलाम के पास नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, बी 1 समेत दो कोच धू-धूकर जले

न्यूज डेस्क : केरल के त्रिवेंद्रम से नई दिल्ली आ रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार अहले सुबह आग लग गई। आग ट्रेन के बी 1 कोच में लगी और यह घटना आलोट-विक्रमगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच हुई। बताया जा रहा है कि राजधानी एक्सप्रेस रतलाम से रवाना हुई थी, जब यह घटना हुई. आग लगने के बाद दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रेल परिचालन प्रभावित हो गया और कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: चांद के गड्ढों की पहचान के लिए विकसित की AI तकनीक, BIT मेसरा के शोधकर्ताओं की असाधारण उपलब्धि

सुबह 5:30 बजे हुई घटना

सुबह करीब 5:30 बजे लूणी-विक्रमगढ़ के बीच ट्रेन के बी-1 कोच में आग लग गई। गार्ड ने तुरंत लोको पायलट को सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन को तत्काल रोका गया। घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए करीब 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे कोचों में शिफ्ट किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया।

नई दिल्ली मुंबई रेल मार्ग पर परिचालन बाधित

घटना का क्षेत्र रेलवे के कोटा रेल मंडल अंतर्गत आता है। आग लगने के कारण दो कोच पूरी तरह जल गए अभी तक जनहानि की कोई सूचना नहीं आई है। नई दिल्ली मुंबई रेल मार्ग पर परिचालन प्रभावित हुआ है और कई ट्रेनों को अन्य स्टेशनों पर रोका गया है।

पीआरओ ने घटना को लेकर बताया

रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि रतलाम कंट्रोल को कोटा कंट्रोल से 05.20 बजे ट्रेन संख्या 12431 के B -1 कोच में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। घटना कोटा मंडल के लूणीरिच्छा एवं विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के मध्य हुई है। घटना में किसी प्रकार के कैजुअल्टी नहीं हुई है। रतलाम से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन, टावर वैगन, रवाना किया गया। कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। रतलाम रेल मंडल के डीआरएम अश्वनी कुमार भी मौके पर पहुंचे। आग बुझा दी गई है। जिला प्रशासन, जिला पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर