Friday, October 30, 2026

बंगाल के सीएम सुवेंदु के करीबी नेता पर हमले का आरोप, TMC कार्यकर्ताओं पर FIR

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद राजनीतिक हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी बीच पूर्व मेदिनीपुर जिले के पांशकुड़ा इलाके में भाजपा नेता प्रोसेनजीत मंडल पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। प्रोसेनजीत मंडल को भाजपा नेता और मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का करीबी बताया जा रहा है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

बंदूक की बट और लाठियों से हमला

भाजपा नेता प्रोसेनजीत मंडल ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस से जुड़े कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर हमला किया। उनके अनुसार वह दक्षिण चचियारा रोड से गुजर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने रास्ता रोक लिया। प्रोसेनजीत का कहना है कि हमलावरों ने उनके सिर पर बंदूक की बट से हमला किया और फिर लाठियों से पिटाई की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह वह मौके से बचकर निकलने में सफल रहे।

कई लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

घटना के बाद भाजपा नेता ने पांशकुड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में शेख आलमगीर, शेख जहीरुल इस्लाम, कमाल हुसैन और गुरुपद मुंशी समेत कई लोगों के नाम शामिल किए गए हैं। प्रोसेनजीत मंडल का आरोप है कि सभी आरोपी तृणमूल कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, हालांकि अभी तक किसी गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है।

जान से मारने की धमकी देने का आरोप

भाजपा नेता ने दावा किया कि हमलावरों ने उन्हें धमकी दी कि यदि उन्होंने राजनीतिक गतिविधियां जारी रखीं तो उनका भी वही हाल होगा जो हाल ही में मारे गए मुख्यमंत्री के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ का हुआ था। इस धमकी के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रोसेनजीत मंडल ने कहा कि उन्हें पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान भवानीपुर क्षेत्र में प्रचार करने पर भी उन्हें चेतावनी दी गई थी।

यह भी पढ़ें: UAE पहुंचे पीएम मोदी, ईरान युद्ध और रूस तेल के बारे में की चर्चा

भाजपा ने TMC पर साधा निशाना

घटना के बाद भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि चुनाव के बाद विपक्षी कार्यकर्ताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है और राज्य में राजनीतिक हिंसा बढ़ रही है। वहीं दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस की तरफ से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर