Wednesday, November 4, 2026

रांची के लीवी बार एंड रेस्टोरेंट में मंगलवार तड़के लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के करमटोली चौक स्थित लीवी बार एंड रेस्टोरेंट में मंगलवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा रेस्टोरेंट इसकी चपेट में आ गया और अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है।

रेस्टोरेंट के मालिक के अनुसार उन्हें सुबह करीब चार बजे सूचना मिली कि उनके रेस्टोरेंट में आग लग गई है। सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी। थोड़ी ही देर में झारखंड अग्निशमन विभाग की टीम और लालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

मेन गेट तोड़कर अंदर पहुंची दमकल दीम

आग की भयावह स्थिति को देखते हुए दमकल कर्मियों को रेस्टोरेंट का मेन गेट तोड़ना पड़ा। इसके बाद अंदर घुसकर आग बुझाने का काम शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर आंशिक रूप से काबू पाया गया। बाहर भी स्थिति गंभीर बनी हुई थी, क्योंकि आग की लपटें पास के ट्रांसफार्मर तक पहुंच रही थीं। पुलिस और दमकल कर्मियों के संयुक्त प्रयास से बाहर की आग को भी नियंत्रित किया गया।

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और तृणमूल कांग्रेस नेता सुजीत बोस को ईडी ने किया गिरफ्तार, नगर पालिका भर्ती घोटाला से जुड़ा है मामला

कैसे लगी आग?

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। रेस्टोरेंट के मालिक ने फिलहाल किसी भी साजिश से इनकार किया है। इस आगलगी में रेस्टोरेंट को भारी नुकसान हुआ है। किचन, डांस फ्लोर, फर्नीचर समेत अंदर रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के समय कुछ कर्मचारी रेस्टोरेंट के अंदर सो रहे थे। आग लगने के बाद उन्होंने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। रूपेश सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर