Saturday, October 31, 2026

पीएम मोदी की अपील के बाद रक्षा मंत्री ने बुलाई बैठक, कहा- घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और उसके भारत पर संभावित असर को लेकर केंद्र सरकार लगातार स्थिति की समीक्षा कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में इंटर-मिनिस्टीरियल ग्रुप (IGoM) ने मौजूदा हालात और संभावित प्रभावों पर अपनी रिपोर्ट पेश की।

बैठक के बाद रक्षा मंत्री ने देशवासियों से शांति बनाए रखने और घबराने की जरूरत नहीं होने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार जरूरी सामानों और ऊर्जा आपूर्ति की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के बयान ‘सोना मत खरीदों’ पर भड़के राहुल, बोले पीएम देश चलाने में सक्षम नहीं

मिडिल ईस्ट तनाव से बढ़ी आर्थिक चिंता

ईरान-अमेरिका तनाव और मिडिल ईस्ट में जारी संकट के कारण वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। इसके चलते भारत में भी आर्थिक चुनौतियों की आशंका बढ़ गई है। खासतौर पर होर्मुज स्ट्रेट में किसी तरह की रुकावट से तेल आपूर्ति प्रभावित होने की चिंता जताई जा रही है। सरकारी अधिकारियों का मानना है कि यदि यह संकट लंबा चला, तो तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंची रह सकती हैं, जिसका असर आम लोगों और देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

पीएम मोदी ने खर्च में कटौती की अपील की

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों से खर्च में कटौती करने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए लोगों को गैर-जरूरी खर्चों से बचना चाहिए। प्रधानमंत्री ने लोगों से सोने की खरीद टालने, गैर-जरूरी विदेश यात्राएं कम करने और जहां संभव हो, घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) अपनाने की सलाह दी।

कोविड काल की आदतें अपनाने की सलाह

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोविड-19 के दौरान अपनाई गई आदतों जैसे वर्चुअल मीटिंग्स, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और वर्क फ्रॉम होम को फिर से बढ़ावा दिया जाना चाहिए। इससे ईंधन की खपत कम होगी और विदेशी मुद्रा भंडार बचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने लोगों से मेट्रो, कारपूलिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों का अधिक इस्तेमाल करने की भी अपील की। साथ ही माल ढुलाई के लिए रेलवे का उपयोग बढ़ाने पर जोर दिया।

सोना खरीदने से बचने की अपील

प्रधानमंत्री ने सोने के आयात को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित में लोगों को कम से कम एक साल तक सोना नहीं खरीदने का संकल्प लेना चाहिए। भारत दुनिया के सबसे बड़े सोना आयात करने वाले देशों में शामिल है और त्योहारों व शादियों के दौरान इसका आयात बिल काफी बढ़ जाता है।

तेल कंपनियां उठा रही नुकसान

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि सरकारी तेल कंपनियां फिलहाल उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए भारी नुकसान उठा रही हैं। सरकार की कोशिश है कि आम लोगों पर ईंधन कीमतों का ज्यादा बोझ न पड़े।

यह भी पढ़ें: NEET UG 2026 परीक्षा पर फिर उठे सवाल, राजस्थान में सैंपल पेपर मामले की जांच तेज

15 मई से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 20 मई के बीच यूरोप दौरे पर भी जाएंगे। इस दौरान वे नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली का दौरा करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और यूरोपीय देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना बताया जा रहा है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर