Wednesday, June 24, 2026

शादी समारोह से लौटने के दौरान अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी कार, दो युवकों की मौत

रांची : राजधानी रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के चालाडीह गांव के समीप बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक शादी समारोह में शामिल होकर कार से अपने घर लौट रहे थे। इसा दौरान रास्ते में उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनरे स्थित तालाब में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह पानी में डूब गई।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों और पुलिस की संयुक्त टीम ने काफी मशक्कत के बाद तालाब में डूबी कार को बाहर निकाला। कार में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकालकर तत्काल तमाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

दोनों मृतक की पहचान

मृतकों की पहचान सिल्ली थाना क्षेत्र के बरलंगा निवासी युवकों के रुप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का महौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात होने और सड़क किनारे पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं रहने के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सीधे तालाब में जा गिरी। हालांकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश और दुख है। लोगों ने प्रशासन से दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने, चेतावनी बोर्ड लगाने और सड़क किनारे सुरक्षा बैरियर लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर