Saturday, July 25, 2026

बिहार में आज 28 मंत्री ले सकते हैं शपथ, शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी समेत कई बड़े BJP नेता होंगे शामिल

पटना: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का आज मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। जानकारी के अनुसार, करीब 28 मंत्री शपथ ले सकते हैं। पटना के गांधी मैदान में दोपहर 12 बजे से बिहार सरकार के सारे नए मंत्री शपथ लेंगे। इस विस्तार को आगामी चुनावों और सामाजिक समीकरणों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहे है। खास बात कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के बेटे निशांत कुमार के भी पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जीतनराम मांझी तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा भी भाग लेंगे।

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार के आवास 7 सर्कुलर रोड पर लगातार बैठकों का दौर चलता रहा। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी नीतीश कुमार के आवास पहुंचे। वहीं केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने भी नीतीश कुमार की बैठक में हिस्सा लिया। माना जा रहा है कि इसी बैठक में मंत्रियों के नामों पर अंतिम मुहर लगी।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

भाजपा और जदयू से कई चहरे शामिल

भाजपा की ओर से जिन नेताओं के मंत्री बनने की चर्चा है, उनमें विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, दिलीप कुमार जायसवाल, राम कृपाल यादव, संजय सिंह टाइगर, श्रेयसी सिंह, अरुण शंकर प्रसाद, लखेंद्र पासवान, रमा निषाद, प्रमोद कुमार चंद्रवंशी और सुरेंद्र मेहता के नाम शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा कोटे से मंत्री रह चुके नितिन नवीन के पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद दो नए चेहरों को भी मंत्रिमंडल में मौका मिल सकता है। वहीं, जदयू की संभावित सूची में निशांत कुमार, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, जमा खां, सुनील कुमार, दामोदर रावत, बुलो मंडल, शीला मंडल, रत्नेश सदा और श्रीभगवान सिंह कुशवाहा के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

सामाजिक और राजनितिक संतुलन पर फोकस

इस मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश साफ दिखाई दे रही है। भाजपा और जदयू दोनों ही दल नए चेहरों के साथ अनुभवी नेताओं को भी जगह देकर आगामी राजनीतिक रणनीति को मजबूत करने में जुटे हैं। निशांत कुमार की संभावित एंट्री को लेकर राजनीतिक गलियारों में खास चर्चा है, क्योंकि इसे नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत से जोड़कर देखा जा रहा है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर