Wednesday, July 29, 2026

रांची में डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज, मोबाइल से खुद कर सकेंगे स्व गणना

रांची: रांची नगर निगम में बुधवार को जनगणना को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि इस बार जनगणना प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी और इसमें लोगों की सीधी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। खास बात यह है कि नागरिक अपने मोबाइल फोन के जरिए खुद स्व गणना कर सकेंगे, जिससे प्रक्रिया अधिक आसान, पारदर्शी और तेज होगी। अधिकारियों ने बताया कि भारत में जनगणना की शुरुआत वर्ष 1872 में हुई थी, जबकि 1881 से इसे हर 10 साल में नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है। आजादी के बाद यह देश की आठवीं जनगणना होगी, जो तकनीकी रूप से पहले की तुलना में अधिक आधुनिक और डिजिटल होगी।

1 मई से शुरू होगी स्व गणना प्रक्रिया

बैठक में जानकारी दी गई कि 1 से 15 मई 2026 तक नागरिक अपने मोबाइल के माध्यम से स्व जनगणना कर सकेंगे। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल उपलब्ध कराया जाएगा। तय समय सीमा के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, सबसे पहले मकानों की गणना यानी हाउस लिस्टिंग की जाएगी। इसके बाद आबादी की गणना शुरू होगी। रांची में जनगणना की शुरुआत लोकपाल भवन से की जाएगी।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

34 सवालों के जवाब देने होंगे

इस बार पूरी जनगणना प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से होगी। मकान गणना के दौरान लोगों से कुल 34 सवाल पूछे जाएंगे। सभी सवालों के सही जवाब देने के बाद ही गणना पूरी मानी जाएगी। नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फॉर्म भरने के लिए 16 भाषाओं का विकल्प दिया जाएगा, ताकि हर वर्ग के लोग आसानी से इसमें भाग ले सकें।

डेटा सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क

अधिकारियों ने साफ किया कि जनगणना के दौरान किसी भी व्यक्ति से ओटीपी या कोई संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाएगी। सभी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित और गोपनीय रखी जाएगी और इसे किसी अन्य व्यक्ति या संस्था के साथ साझा नहीं किया जाएगा। लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल अधिकृत अधिकारियों पर ही भरोसा करें।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने किया 594 KM गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, किसानों और उद्योगों को मिलेगा फायदा

अधिकारियों की ट्रेनिंग पूरी

जनगणना प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के लिए 1 जनवरी 2026 से 31 मार्च 2027 तक सभी प्रशासनिक इकाइयों की सीमाओं को फ्रीज कर दिया गया है। इस अवधि में कोई नया वार्ड या नगर निगम क्षेत्र घोषित नहीं किया जाएगा। राज्यभर में जनगणना कार्य के लिए अधिकारियों की नियुक्ति और प्रशिक्षण का काम पूरा कर लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, झारखंड के 264 प्रखंडों और 50 नगरीय इकाइयों में जनगणना पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। वहीं, रांची नगर निगम क्षेत्र में इस कार्य के लिए कुल 2581 अधिकारी और कर्मचारियों को लगाया गया है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जनगणना से जुड़ी किसी भी जानकारी या सहायता के लिए टोलफ्री नंबर 1855 पर संपर्क करें। अधिकारियों ने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और इसमें लोगों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर