Thursday, November 5, 2026

बंगाल चुनाव में दूसरे व अंतिम चरण में दक्षिण बंगाल के 7 जिलों के 142 सीटों के लिए वोटिंग शुरू, ममता पर गढ़ बचाने की चुनौती

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण के तहत आज बुधवार को दक्षिण बंगाल के सात जिलों कोलकाता, हावड़ा, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हुगली, नदिया व पूर्व वर्द्धमान के 142 सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। इस सीटों पर लगभग 41 हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 3.22 करोड़ मतदाता भाग लेंगे. इससे पहले गत 23 अप्रैल को पहले चरण में 16 जिलों के 152 सीटों पर रिकॉर्ड 93.19 प्रतिशत मतदान हुआ था।

इस चरण में शांतिपूर्ण मतदान कराना चुनाव आयोग के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी। इसे लेकर केंद्रीय बलों की 2,231 कंपनियों यानी दो लाख से अधिक जवानों की तैनाती की गई है। इसके साथ बंगाल पुलिस के करीब 40 हजार पुलिसकर्मी भी मुस्तैद रहेंगे। कोलकाता में सबसे अधिक (273) कंपनियां तैनात रहेंगी।

पहले चरण में मतदान केंद्रों के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, जबकि दूसरे चरण में सुरक्षा और कड़ी करते हुए बूथों पर जाने के रास्तों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यही नहीं, ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी। इस चरण में पुलिस पर्यवेक्षकों की संख्या भी 84 से बढ़ाकर 95 की गई है।

दूसरे चरण में कुल 1,448 प्रत्याशी हैं, जिनमें फिरहाद हकीम, अरूप बिश्वास, जावेद खान, सुजीत बसु, शशि पांजा समेत ममता सरकार के कई मंत्री, बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार, माकपा की तेज-तर्रार नेता मीनाक्षी मुखर्जी व दीप्शिता धर शामिल हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर