Wednesday, July 29, 2026

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने गिरिडीह सदर अस्पताल में इलाजरत फूड प्वाइजनिंग के शिकार मरीजों का जाना हाल

गिरिडीहः गांडेय विधायक कल्पना सोरेन मंगलवार को गिरिडीह पहुंची और सदर अस्पताल जाकर बजटो कुम्हरगड़ियां गांव में फूड प्वाइजनिंग के शिकार मरीजों के स्वास्थ्य का हाल जाना। अस्पताल पहुंचने के बाद कल्पना सोरेन ने सबसे पहले फूड प्वाइजनिंग की वजह से अपनी जान गवांने वाले बच्चे की मां से मुलाकात की और उनकों सांत्वना देते हुए दुःख बांटा। इसके साथ ही अस्पताल में भर्ती अन्य बच्चों और मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली।

इसे भी पढ़ें : नेशनल वर्ड पावर चैंपियनशिप 2025-26 में झारखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

बीमार बच्चे को देखकर कल्पना सोरेन भावुक हो गई और कहा कि ये बच्चे भी मेरे अपने ही है जिसकी गलती की वजह से ये सब हुआ है उसे बख्शा नहीं जाएगा। कल्पना सोरेन ने अस्पताल में मौजूद फूड प्वाइजनिंग के सभी मराजों के स्वास्थ्य का हाल जाना और डाॅक्टरों से उनकी स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इसके साथ ही कल्पना सोरेन ने बेहतर चिकित्या व्यवस्थ्या को लेकर डाॅक्टरों को आवश्यक निर्देश भी दिये।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ इस घटना पर नज़र बनाए हुए है। हमारा प्रयास है कि सभी प्रभावित जल्द स्वस्थ होकर अपने घर लौटें और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। दुख की इस घड़ी में हम सभी पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर