Wednesday, April 29, 2026

झारखंड ट्रेजरी स्कैम: जांच कमेटी , बोकारो-हजारीबाग में करेगी फील्ड का दौरा, दौरे से पहले जिलों से लेगी ब्योरा

राँची : झारखंड में करोड़ों रुपये के कथित ट्रेजरी स्कैम (कोषागार घोटाला) ने प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। इस घोटाले की जड़ें कितनी गहरी हैं, इसका पता लगाने के लिए सरकार द्वारा गठित उच्चस्तरीय जांच समिति अब एक्शन मोड में आ गई है। उत्पाद सचिव अमिताभ कौशल की अध्यक्षता वाली समिति ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए अब फील्ड विजिट (क्षेत्रीय दौरा) का फैसला किया है। इस मामले में एक तरफ जहां सीआईडी (CID) की धरपकड़ जारी है, वहीं दूसरी तरफ जांच समिति दस्तावेजों के जाल को सुलझाने में जुटी है।

अब ग्राउंड जीरो पर होगी पड़ताल

सोमवार को हुई समिति की एक आंतरिक बैठक में यह बड़ा निर्णय लिया गया कि जांच टीम जल्द ही बोकारो और हजारीबाग जिलों का दौरा करेगी। ये दोनों जिले अवैध निकासी के मुख्य केंद्र बनकर उभरे हैं। दौरे से पहले समिति ने दोनों जिलों से संबंधित सभी महत्वपूर्ण कागजात मंगाए हैं। टीम पहले इन कागजातों का मुख्यालय स्तर पर अध्ययन करेगी ताकि फील्ड पर जाने से पहले सुराग पुख्ता हों। समिति गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए बोकारो डीसी और वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। इस बैठक में तय होगा कि टीम किस दिन बोकारो में दस्तक देगी।

ये खबर भी पढ़ें: झारखंड के 150 सब-इंस्पेक्टर बनेंगे इंस्पेक्टर, हजारीबाग में 4 मई से होगी ट्रेनिंग

CID ने भी एक को गिरफ्तार

स्कैम की समानांतर जांच कर रही सीआईडी ने भी बड़ी कामयाबी हासिल की है। बोकारो से होमगार्ड जवान सतीश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है। माना जा रहा है कि सतीश से पूछताछ में कई सफेदपोशों और विभाग के अंदर बैठे कर्मचारियों और अधिकारियों के नाम सामने आ सकते हैं। सीआईडी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि निचले स्तर के कर्मियों का इस बड़े खेल में क्या और कितना रोल था?

अवैध निकासी की तरीका पर फोकस 

अमिताभ कौशल की अध्यक्षता वाली कमेटी इस बात पर फोकस कर रही है कि आखिर सिस्टम में सेंध कैसे लगी? क्या वाउचर फर्जी थे? क्या डिजिटल हस्ताक्षर का गलत इस्तेमाल हुआ?  किन-किन स्तरों पर निगरानी में चूक हुई?
वहीं बोकारो प्रशासन फिलहाल समिति द्वारा मांगे गए दस्तावेजों को इकट्ठा करने और उन्हें भेजने में जुटा है। गुरुवार की वीसी के बाद जांच की रफ्तार और तेज होने की उम्मीद है।

ये विडिओ भी देखें: 

एयर नाउ स्पेशल

एयर नाउ की खबर का असर, कार्यपालक अभियंता रघुनंदन...

रांची : पिछले दिनों लोहरदगा कोर्ट की ओर से धोखाधड़ी मामले में जेल की सजा होने के बाद और इस संबंध में एयर नाउ...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर