Wednesday, November 4, 2026

सिक्किम दौरे में पीएम मोदी बच्चों संग फुटबॉल खेलते आए नजर, वीडियो साझा कर पीएम ने ये कहा

गंगटोक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों सिक्किम के दौरे पर हैं। आज यानि मंगलवार सुबह राजधानी गंगटोक में प्रधानमंत्री ने बच्चों के साथ फुटबॉल खेलकर अपने दौरे की खास शुरुआत की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते हुए तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि इन बच्चों के साथ फुटबॉल खेलकर वह ऊर्जा से भर गए।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

pm 1

स्थापना दिवस समारोह में हुए शामिल

प्रधानमंत्री ने सिक्किम के 50वें स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने राज्य के लोगों को बधाई दी और सिक्किम की संस्कृति, स्वच्छता और प्राकृतिक सुंदरता की जमकर तारीफ की। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि सिक्किम देश को एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना का संदेश देता है।

pm 3

उन्होंने कहा कि जब देश में कुछ लोग भाषावाद, प्रांतवाद और भेदभाव की राजनीति करने में लगे हैं, तब सिक्किम राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की मिसाल पेश कर रहा है। दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने राज्य में 4000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य राज्य में बुनियादी सुविधाओं और कनेक्टिविटी को मजबूत करना है।

pm 2

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट ने जेल में बंद निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज की

नॉर्थ ईस्ट को बताया अष्टलक्ष्मी

प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट सिर्फ भारत का एक हिस्सा नहीं, बल्कि देश की अष्टलक्ष्मी है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार एक्ट ईस्ट नीति के साथ-साथ नॉर्थ ईस्ट के लिए एक्ट फास्ट के संकल्प पर भी काम कर रही है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने सिक्किम के विकास को पीछे धकेल दिया था, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद राज्य में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि पहली बार सिक्किम तक रेल संपर्क पहुंचने जा रहा है, जिससे राज्य के विकास को बड़ा फायदा मिलेगा।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

 

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर