Tuesday, July 28, 2026

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों ने की मुलाकात, दिए निर्देश

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरूवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनहित, सुशासन और विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

इसे भी पढ़ें : रांची : स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस सख्त, वैन-ऑटो के लिए जारी हुए कड़े निर्देश

मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में आईजी शैलेन्द्र कुमार, आईजी माइकल राज एस एवं आईजी क्रांति कुमार गढ़देशी, उपायुक्त लोहरदगा संदीप कुमार मीणा, उपायुक्त पलामू दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, उपायुक्त गुमला दिलेश्वर महतो, उपायुक्त लातेहार संदीप कुमार, उपायुक्त जामताड़ा आलोक कुमार, उपायुक्त साहेबगंज दीपक कुमार दुबे एवं उपायुक्त खूंटी सौरभ कुमार भुवानिया शामिल थे।

इसके अलावा पुलिस अधीक्षक बोकारो नाथु सिंह मीणा, पुलिस अधीक्षक देवघर प्रवीण पुष्कर, पुलिस अधीक्षक खूंटी ऋषभ गर्ग, पुलिस अधीक्षक चतरा अनिमेष नैथानी, पुलिस अधीक्षक एसीबी अजय कुमार, पुलिस अधीक्षक जामताड़ा शंभू कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक कोडरमा कुमार शिवशीष तथा पुलिस अधीक्षक पलामू कपिल चौधरी ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर