Thursday, April 23, 2026

बोकारो के डीपीएस स्कूल कैंटीन पर छापा, खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर किया गया सील

बोकारो: बोकारो में खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। सेक्टर-4 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो के कैंटीन को प्रशासन ने सील कर दिया है। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा आयुक्त कार्यालय, नामकुम से मिली शिकायत के आधार पर की गई। सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद के निर्देश पर कार्यपालक दंडाधिकारी जया कुमारी की मौजूदगी में खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस टीम ने कैंटीन का औचक निरीक्षण किया।

जांच में मिली कई गंभीर अनियमितताएं

निरीक्षण के दौरान कैंटीन में कई गंभीर खामियां सामने आईं। जांच टीम को कैंटीन के पास न तो FSSAI का लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन मिला और न ही स्कूल प्रशासन की ओर से जारी कोई अधिकृत अनुमति पत्र मिला। इसके अलावा खाद्य कारोबार से जुड़े कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र भी उपलब्ध नहीं थे। कैंटीन में पेस्ट कंट्रोल की कोई व्यवस्था भी नहीं पाई गई। जांच टीम ने कैंटीन परिसर में साफ-सफाई की स्थिति को बेहद खराब बताया। निरीक्षण के दौरान कर्मचारी बिना हेड कवर और ग्लव्स पहने खाद्य सामग्री तैयार करते मिले। अधिकारियों ने इसे खाद्य सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन माना।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

एक्सपायर खाद्य सामग्री भी मिली

छापेमारी के दौरान कैंटीन से कई एक्सपायर खाद्य उत्पाद भी बरामद किए गए। इनमें हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, वनस्पति तेल और दही जैसी सामग्री शामिल हैं। इन उत्पादों के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम के अनुसार निरीक्षण के दौरान स्कूल प्रबंधन और कुछ शिक्षकों की ओर से कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश की गई। हालांकि कार्यपालक दंडाधिकारी और पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई सफलतापूर्वक पूरी की गई।

यह भी पढ़ें: यूपी 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 97.83% अंकों के साथ कशिश और अंशिका बनीं टॉपर

अगले आदेश तक कैंटीन रहेगा बंद

खाद्य सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन को देखते हुए प्रशासन ने कैंटीन को अगले आदेश तक सील कर दिया है। प्रशासन ने साफ किया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि स्कूलों और सार्वजनिक संस्थानों में बच्चों को दिए जाने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी स्कूल कैंटीन संचालकों को नियमों का पालन करने और स्वच्छता बनाए रखने की चेतावनी भी दी है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाउ स्पेशल

एयर नाउ की खबर का असर, कार्यपालक अभियंता रघुनंदन...

रांची : पिछले दिनों लोहरदगा कोर्ट की ओर से धोखाधड़ी मामले में जेल की सजा होने के बाद और इस संबंध में एयर नाउ...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर