Thursday, April 23, 2026

यूपी 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 97.83% अंकों के साथ कशिश और अंशिका बनीं टॉपर

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने गुरुवार को यूपी बोर्ड हाई स्कूल यानि 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। इस बार परीक्षा में सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। दोनों छात्राओं को 97.83 प्रतिशत अंक मिले हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

छात्राओं का दबदबा

इस साल मेरिट सूची में छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। दूसरे स्थान पर बाराबंकी की अदिति रहीं, जिन्हें 97.50 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। वहीं तीसरे स्थान पर तीन छात्रों ने जगह बनाई। इनमें सीतापुर की अर्पिता, झांसी  के ऋषभ साहू और बाराबंकी की परी वर्मा शामिल हैं। इन तीनों को 97.33 प्रतिशत अंक मिले हैं। टॉप-3 की सूची में कुल 6 छात्रों ने जगह बनाई, जिनमें 5 लड़कियां शामिल हैं।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

44 दिन बाद परिणाम घोषित

पिछले वर्ष यूपी बोर्ड ने परीक्षा समाप्त होने के 44 दिन बाद परिणाम घोषित किया था। वर्ष 2025 में रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी किया गया था। इस बार बोर्ड ने पहले की तुलना में तेजी दिखाते हुए दो दिन पहले ही परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। वरणशी  में पीएम श्री राजकीय क्वींस कॉलेज के छात्र सूर्यदीप ने जिले में टॉप किया। रिजल्ट आने के बाद स्कूल के प्रिंसिपल सुमित कुमार श्रीवास्तव भावुक हो गए। बताया गया कि छात्र के जिला टॉपर बनने की खबर सुनकर उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने खुशी में जिलाधिकारी और डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह को फोन कर छात्र की सफलता की जानकारी दी।

25.89 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा

यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद के अनुसार, वर्ष 2026 की हाईस्कूल परीक्षा के लिए कुल 27 लाख 50 हजार 945 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इनमें 14 लाख 38 हजार 682 छात्र और 13 लाख 12 हजार 263 छात्राएं शामिल थीं।
हालांकि परीक्षा में करीब 25.89 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया, जबकि लगभग 1.61 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। 10वीं की परीक्षाएं प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित की गई थीं। इसके लिए कुल 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलीं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी।

यह भी पढ़ें: गुजरात के भरूच में केमिकल फैक्ट्री में धमाका, आग लगने से 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे

1.57 करोड़ कॉपियों का हुआ मूल्यांकन

उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्रदेश में 254 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। हाईस्कूल की कॉपियां जांचने के लिए 96 हजार 804 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चला। इस दौरान करीब 1.57 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई। यूपी बोर्ड का 10वीं का परिणाम छात्रों के शैक्षणिक जीवन का महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। अच्छे अंक हासिल करने वाले छात्र अब आगे अपनी पसंद के विषयों में प्रवेश लेकर भविष्य की तैयारी करेंगे।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाउ स्पेशल

एयर नाउ की खबर का असर, कार्यपालक अभियंता रघुनंदन...

रांची : पिछले दिनों लोहरदगा कोर्ट की ओर से धोखाधड़ी मामले में जेल की सजा होने के बाद और इस संबंध में एयर नाउ...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर