Thursday, April 23, 2026

झारखंड में मौसम का बदला रंग: कहीं भीषण गर्मी और लू, तो कहीं बारिश और तेज हवाओं के आसार

रांची: झारखंड में गुरुवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। राज्य के कई जिलों में जहां तेज गर्मी और लू जैसी स्थिति लोगों की परेशानी बढ़ रही है, वहीं कुछ इलाकों में बादल छाने, तेज हवा चलने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम के इस दोहरे असर से लोगों को एक तरफ तपती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, तो दूसरी तरफ कुछ जिलों में मौसम राहत देने वाला हो सकता है।

पलामू और गढ़वा में भीषण गर्मी का प्रकोप

राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। पलामू और गढ़वा जैसे जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इन इलाकों में तेज गर्म हवाएं चल रही हैं, जिससे लू जैसी स्थिति बनी हुई है। दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम देखी जा रही है। गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण बुजुर्गों, बच्चों और बाहर काम करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

रांची समेत कई जिलों में 40 डिग्री के करीब तापमान

राजधानी रांची सहित कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण लोगों को दिन के समय घरों से बाहर निकलने में कठिनाई हो रही है। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली और पानी की मांग भी बढ़ गई है। कई इलाकों में लोग दोपहर के समय घरों में रहने को मजबूर हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के दक्षिणी और संथाल परगना क्षेत्र में मौसम बदल सकता है। दुमका, देवघर, साहिबगंज और पाकुड़ में गरज के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें: मिर्जापुर हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बोलेरो में लगी आग, 11 लोगों की मौत तो वहीं 9 जिंदा जले

इसके अलावा बोकारो, धनबाद और जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) में भी आंशिक बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी होने के संकेत हैं। मौसम में बदलाव से इन क्षेत्रों में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। गर्मी के साथ-साथ राज्य में वायु प्रदूषण भी चिंता का कारण बना हुआ है। खासकर धनबाद और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 250 से 300 के बीच दर्ज किया गया है, जो खराब श्रेणी में माना जाता है। वहीं राजधानी रांची में AQI करीब 150 दर्ज किया गया है, जो मध्यम श्रेणी में आता है। विशेषज्ञों का कहना है कि खराब हवा से सांस संबंधी मरीजों और बुजुर्गों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।

लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और बच्चों तथा बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। वहीं जिन जिलों में बारिश और तेज हवा की संभावना है, वहां लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने की सलाह दी गई है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाउ स्पेशल

एयर नाउ की खबर का असर, कार्यपालक अभियंता रघुनंदन...

रांची : पिछले दिनों लोहरदगा कोर्ट की ओर से धोखाधड़ी मामले में जेल की सजा होने के बाद और इस संबंध में एयर नाउ...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर