Wednesday, November 4, 2026

पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर बोला अमेरिका, आतंकवाद के ख़िलाफ़ खिलाफ लड़ाई में वह भारत के साथ

न्यूज डेस्क : पहलगाम हमले की पहली बरसी पर भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने एक्स पर लिखा, “पहलगाम में हुए भयावह हमले की पहली बरसी पर हम निर्दोष पीड़ितों को याद करते हैं और उनके परिवारों के साथ शोक व्यक्त करते हैं. अमेरिका आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में भारत के लोगों के साथ खड़ा है.”

इसे भी पढ़ें : आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नादेंडला भास्कर राव का निधन

इससे पहले भारत में इसराइल के राजदूत रूवेन अज़ार ने भी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने हमले में मारे गए लोगों को याद किया और कहा कि ‘इसराइल आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है.’ वहीं इसराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने भी बयान जारी करते हुए कहा कि ‘इसराइल आतंकवाद के हर रूप के ख़िलाफ़ अपनी लड़ाई में मज़बूत और अडिग’ है.

इसराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “पहलगाम आतंकी हमले को एक साल पूरा होने पर इसराइल की ओर से हम जान गंवाने वालों को याद करते हैं और दुख में उनके परिवारों के साथ खड़े हैं.”

उन्होंने आगे लिखा, “इसराइल आतंकवाद के हर रूप के ख़िलाफ़ अपनी लड़ाई में मज़बूत और अडिग है. भारत के साथ मिलकर हम इस ख़तरे का डटकर सामना करने और शांति, सुरक्षा और स्थिरता को आगे बढ़ाने के लिए अपना सहयोग और मज़बूत करेंगे.”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर