न्यूज डेस्क: गुमला के बसिया थाना परिसर में बुधवार को एक नवविवाहिता के प्रेम प्रसंग को लेकर 3 परिवार आपस में ही भिड़ गए. काफी देर तक यह सिलसिला चला रहा, जिसके बाद पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ जाने की सहमति दे दी और वह चली गई. इस बात की जानकारी किसी को भी नहीं थी.
Highlights:
4 वर्षों से चल रहा गहरा प्रेम
जानकारी के अनुसार, 11 मार्च 2026 को रानी नामक युवक की शादी सिमडेगा निवासी युवक राजा के साथ हुई थी. हालांकि शादी के पहले से ही रानी का केमताटोली गांव निवासी दीपक साहू के बीच लगभग 4 वर्षों से गहरा प्रेम संबंध चल रहा था. वह अपने प्रेमी से ही शादी करना चाहती थी लेकिन परिवार के दबाव में आकर उसने सिमडेगा में शादी कर ली.
इसे भी पढ़े: कोडरमा में हाथियों के झुंड ने 2 लोगों को कुचलकर मार डाला, दुधमुंहा बच्चा भी बना शिकार
ससुराल वालों ने बहु को रंगे हाथ पकड़ा
20 अप्रैल के दिन रानी ने अपने प्रेमी को सिमडेगा मिलने बुलाया. जिस समय दोनों एक दूसरे से मिल रहे थे उस समय ही पति और ससुराल वालों की नजर उनपर पड़ी. यह देखते ही परिजनों ने अपना आपा खो दिया और दोनों को रंगे हाथ पकड़कर कमरे में बंद कर दिया. जिसके बाद ससुराल वालों ने बसिया क्षेत्र में रहने वाले मायके के लोगों को इसकी जानकारी दी.
पति ने पत्नी को जाने की दी सहमति
यह मामला बुधवार को बसिया थाना पहुंचा, जहां पति, पत्नी और प्रेमी के परिजन मौजूद थे. थाने में ही काफी देर तक आरोप-प्रत्यारोप के साथ हंगामा चलता था. पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और बातचीत कर कोई सरल रास्ता निकलने की सलाह दी. पति राजा काफी देर तक सोचता रहा कि उसकी पत्नी इसके साथ खुश नहीं है, तो वह जबरन उसके साथ नहीं रहेगा.
जिसके बाद उसने अपने भारी मन से पत्नी रानी को उसके प्रेमी के साथ जाने की सहमति दे दी. जिसके बाद रानी अपने प्रेमी दीपक के साथ चली गई. यह घटना बसिया और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं कुछ लोग इसे मजबूरी बता रहे है तो कुछ लोग इसे पति के साहसी और उदार फैसले की सराहना की है. पुलिस ने दोनों पक्षों से लिखित सहमति पत्र लेने के बाद मामले को शांत कराया.


