Saturday, June 13, 2026

रामगढ़ में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में डकैती कर लाखों की आभूषण की लूट, ग्रामीणों के हत्थे चढ़े दो बदमाश

रामगढ़: जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े एक ज्वेलरी दुकान में भीषण डकैती की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, शिव शंकर नामक ज्वेलरी दुकान में पांच हथियारबंद लुटेरे घुसे और बंदूक की नोक पर लाखों रुपये के आभूषण लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद भाग रहे लुटेरों में से दो को स्थानीय ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी।

इसे भी पढ़ें : रांची में कुख्यात शराब माफिया नरेश सिंघानिया गिरफ्तार, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल दोनों घायल लुटेरों का इलाज पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है। अस्पताल के डॉक्टर उदय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों के सिर और पीठ पर गंभीर चोट के निशान हैं, जो लाठी-डंडे से पिटाई के कारण आए हैं। हालांकि, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इधर, घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि अन्य तीन आरोपी लूट का माल लेकर फरार हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग खबर