Wednesday, July 29, 2026

रांची में कुख्यात शराब माफिया नरेश सिंघानिया गिरफ्तार, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद

रांची : जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को विभाग की टीम ने नामकुम क्षेत्र में छापेमारी कर कुख्यात शराब माफिया नरेश सिंघानिया को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के साथ ही उसके ठिकानों से भारी मात्रा में नकली और अवैध शराब भी बरामद की गई है। छापेमारी में बड़ी मात्रा में तैयार नकली शराब, स्प्रिट और अन्य सामग्री भी जब्त की गई है, जिनका इस्तेमाल अवैध शराब बनाने में किया जाता था।

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर में बेकाबू कार ने कई वाहनों को रौंदा, एक की मौत व 11 अन्य घायल

बताया जाता है कि नरेश सिंघानिया का अपने भाईयों के साथ मिलकर अवैध शराब के कारोबार से पुराना नाता रहा है। वह पहले भी इस तरह के मामलों में संलिप्त रहा है। वर्ष 2017 में रांची में उसके द्वारा तैयार जहरीली शराब पीने से दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जिससे पूरे राज्य में सनसनी फैल गई थी। इस मामले में वह लंबे समय तक फरार रहा और वर्ष 2021 में उसे गिरफ्तार किया गया था। हालांकि जेल से बाहर आने के बाद उसने फिर से अवैध शराब का कारोबार शुरू कर दिया था।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर