Tuesday, April 21, 2026

झारखंड के 3 डैम में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनाने की तैयारी, पानी में उठा सकेंगे स्वादिष्ट खाने का मजा

रांची: झारखंड के 3 प्रमुख डैम में 5 फ्लोटिंक रेस्टोरेट बनाने का रास्ता साफ कर दिया गया है. झारखंड हाईकोर्ट ने चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने रेस्टोरेंट बनाने की आवंटित टेंडर को चुनौती देने वाली शिरोमणि इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की याचिका सोमवार को सुनाई के दौरान खारिज कर दी गई.

यहां 5 फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के निर्माण

पयर्टक विभाग ने 28 नवंबर 2025 को 5 फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के निर्माण को लेकर टेंड़र जारी किया था. इस योजना के तहत पतरातू डैम और धुर्वा डैम में 2-2 तथा गेतलसूद डैम में 1 फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनाया जाएगा. वाराणसी की दास एंड कुमार कंपनी को इस कार्य का टेंडर दिया गया है. निमार्ण कार्य मई तक पूरा करने था लेकिन टेंडर की प्रक्रिया को लेकर शिरोमणि इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर तकनीकी श्रुति होने का आरोप लगाया था.

पूर्व की सुनवाई में हाईकोर्ट ने मामले की अंतिम निर्णय तक टेंडर प्राप्त करने वाली कंपनी से राशि आवंटन नहीं करने का निर्देश दिया था. मामले की अंतिम सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि प्रार्थी कंपनी ने स्वयं टेंडर प्रक्रिया में भाग लिया था, लेकिन चयन न होने के बाद आपत्ति दर्ज कराई. इसके बाद कोर्ट ने इसे चुनौती मानते हुए याचिका खारिज कर दी.

इसे भी पढ़े: हजारीबाग में शिक्षा विभाग का हाल बेहाल,16 की जगह मात्र 2 बीईईओ कार्यरत 

पानी में उठा सकेंगे खाने का लाभ

फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में पर्यटकों को एक आधुनिक और रोमांचक डाइनिंग विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा. जिसमें खाने के साथ प्राकृतिक सुंदरता और मनोरंजन का भी अवसर प्रदान होगा. यह पानी में तैरता हुआ खाने-पीने का एक अलग और सुन्दर स्थान होगा, जो नावों, बजरा या तैरता हुआ प्लेटफार्म पर बना होगा. इस स्थान पर लोग सुंदर नजारों के साथ भोजन करेंगे. इस प्रयास से पर्यटन और टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा. इसके साथ ही लोगों को मनोरंजन का नया विकल्प भी मिलेगा.

अगले साल मिलेगा लाभ

पर्यटन के विकास के लिए राज्य सरकार ने बड़े जलाशयों पर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के संचालन का निर्णय लिया है. पर्यटक पानी में तैरते हुए लजीज खाने का स्वाद उठाने के साथ डैम की खूबसूरती का भी आनंद उठा सकेंगे. इस रेस्टोरेंट में किचन, डायनिंग रुम, शौचालय आदि जैसी सभी व्यवस्थाएं होगी. यह नया अनुभव आगे साल लोगों को मिलेगा.

एयर नाउ स्पेशल

कोर्ट ने ठहराया दोषी, फिर भी कुर्सी बरकरार! रघुनंदन...

रांची: झारखंड में विकास की गाड़ी जिन कंधों पर टिकी है, उनमें से एक कंधा कानूनी रूप से 'दागी' निकल चुका है। दक्षिणी छोटानागपुर...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर