लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले के एक गांव में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. वह गुरुवार की रात गांव के एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी वहीं लगभग 5 लड़कों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दिया और आधी रात को जंगल में ही छोड़कर मौके से फरार हो गए.
Highlights:
इसे भी पढ़े: यूपी में 15 जिलों के डीएम और 40 IAS अधिकारियों का तबादला
घर पहुंच दी मामले की जानकारी
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता शादी में शामिल होने गई थी जहां इसके साथ 5 लड़कों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया और देर रात जंगल में ही छोड़ दिया. घटना के बाद पीड़िता किसी तरह से देर रात अपने परिजनों के घर पहुंची और उन्हें घटना की जानकारी दी. यह सब सुनते ही परिजन उसे लेकर थाना पहुंचे और आरोपी लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरु कर दी. वहीं छापेमारी के दौरान उन्होंने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 5वें आरोपी की तलाश जारी है.


