Friday, June 5, 2026

मां छिन्नमास्तिका प्रक्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, दुकानों पर चला बुलडोजर आज भी रहेगा जारी

रामगढ़ : रजरप्पा स्थित मां छिन्नमास्तिका प्रक्षेत्र में गुरुवार को अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने अभियान चला दुकानों को ध्वस्त किया। गुरुवार को अतिक्रमण हटाने का काम पूरा नहीं हो पाया, शुक्रवार को भी दुकानों में बुलडोजर चलेगा, जिसमें अतिक्रमित की गई दुकानों को हटाया जाएगा। बताया जा रहा है कि मंदिर प्रक्षेत्र के विस्तारीकरण और उसके सौंदर्यीकरण को लेकर ही अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई की गई है।

इस दौरान जिनके दुकानों पर बुलडोजर चला वह काफी मायूस दिखे उनके चेहरे पर रोजी-रोटी छिन जाने का गम दिख रहा था। गुरुवार की सुबह रामगढ़ एसडीओ अनुराग तिवारी, सीओ दीपक मिंज, थानेदार कृष्ण कुमार भारी पुलिस बल के साथ मंदिर पर क्षेत्र पहुंचे और अतिक्रमण हटाने का काम शुरू करवाया। इस काम में पांच जेसीबी की मदद ली गई।

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर