Saturday, October 31, 2026

खूंटी के पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड में मुख्य आरोपी देवव्रत नाथ शाहदेव को मिली जमानत

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने खूंटी के चर्चित सोमा मुंडा हत्याकांड मामले में अहम फैसला सुनाया है। इस मामले की सुनवाई गुरुवार को जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत में हुई।  सुनवाई के दौरान प्रार्थी और राज्य सरकार, दोनों पक्षों की दलीलें विस्तार से सुनी गईं। सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए अंतत जमानत याचिका मंजूर कर ली।

जमानत के साथ तय की गई शर्तें

अदालत ने देवव्रत नाथ शाहदेव को जमानत पर रिहा करने का आदेश देते हुए कुछ शर्तें भी निर्धारित की है। कोर्ट ने 25,000 रुपए के दो निजी मुचलके जमा करने और आधार कार्ड प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। साथ ही यह भी कहा गया कि प्रार्थी को ट्रायल के दौरान अदालत में पूरा सहयोग करना होगा। सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार कश्यप और अधिवक्ता अनुराग कश्यप ने पक्ष रखा। उन्होंने अदालत को बताया कि देवव्रत नाथ शाहदेव को इस मामले में फंसाया गया है। बचाव पक्ष का कहना था कि न तो प्राथमिकी (FIR) में उनका नाम है और न ही अन्य आरोपियों की पूछताछ में उनका कोई उल्लेख हुआ है।

यह भी पढ़ें: दिवंगत अजित पवार की पत्नी निर्विरोध बारामती से जीतेंगी चुनाव, कांग्रेस उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

बचाव पक्ष ने पुलिस की जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि पर्याप्त साक्ष्य के अभाव के बावजूद प्रार्थी को आरोपी बना दिया गया, जो न्यायसंगत नहीं है। अब जमानत मिलने के बाद देवव्रत नाथ शाहदेव को ट्रायल के दौरान अदालत के निर्देशों का पालन करना होगा। इस मामले की सुनवाई आगे भी जारी रहेगी, जिस पर सभी की नजर बनी हुई है। सोमा मुंडा हत्याकांड पहले से ही चर्चित मामला रहा है। ऐसे में हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद इस केस ने एक बार फिर सुर्खियां बटोर ली हैं और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर सभी की नजर टिकी है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर