Monday, November 2, 2026

वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन, राहुल गांधी ने जताया दुःख

नई दिल्ली : वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का बुधवार को निधन हो गया. उनके परिवार ने बताया कि उनकी उम्र 94 साल थी. पीटीआई के मुताबिक़, किदवई का निधन बुधवार सुबह नोएडा के मेट्रो अस्पताल में हुआ. उनके दामाद राजी उर रहमान किदवई ने बताया कि वह उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही थीं. उन्होंने कहा कि उनका अंतिम संस्कार निज़ामुद्दीन कब्रिस्तान में शाम करीब 5 बजे किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : असम में मतदान से पहले देवघर पहुंचे सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, बाबा मंदिर में की पूजा अर्चना

इंदिरा और राजीव की सरकारों में केंद्रीय मंत्री

इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकारों में केंद्रीय मंत्री रहने के दौरान किदवई ने स्‍वास्‍थ्‍य, शहरी विकास, पर्यटन और नागरिक उड्डयन जैसे मंत्रालयों में काम किया। 1 जनवरी, 1932 को बाराबंकी में जन्‍मीं मोहसिना किदवई दो बार छत्‍तीसगढ़ से राज्‍यसभा सदस्‍य भी चुनी गईं। वह 1978 उपचुनाव, 1980 और 1984 में मेरठ से सांसद चुनी गईं। इसके बाद 2004 से 2010 और 2010 से 2016 तक राज्‍यसभा की सदस्‍य रहीं।

राहुल गांधी ने जताया दुःख

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोहसिना किदवई के निधन पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा, “पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद मोहसिना किदवई जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. वे कांग्रेस पार्टी की एक अत्यंत वरिष्ठ और वफ़ादार नेता थीं, जिनका पूरा जीवन जनसेवा का उदाहरण रहा है.”

राहुल गांधी ने मोहसिना किदवई के लिए कहा, “अपनी सादगी, सौम्यता और गरिमापूर्ण राजनीतिक सफलता से उन्होंने देश की महिलाओं की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया. इस दुख की घड़ी में मैं शोकाकुल परिजनों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं.”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर