Friday, October 30, 2026

हजारीबाग में रामनवमी के दौरान घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग: रामनवमी पर्व के दौरान निकले जुलूस में हुई चाकूबाजी की घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक विधि-विवादित किशोर को निरुद्ध किया गया है।

घटना 27 मार्च को दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत दारू चौक काली मंडप के पास जुलूस के दौरान हुई थी, जहां गुलाब कुमार को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था।घायल को पहले स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद रांची के रिम्स अस्पताल भेजा गया, जहां से परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान 5 अप्रैल को उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें : धनबाद में क्लोरीन गैस रिसाव मामले में जंगल से मिला एक और शव, मौत का आंकड़ा पहुंचा 4

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना की रात जुलूस के दौरान गुलाब कुमार और कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और मुख्य आरोपी ने चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 अप्रैल 2026 को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके बाद शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और एक किशोर को निरुद्ध किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में आकाश कुमार (21 वर्ष) और विशाल कुमार (25 वर्ष) शामिल हैं, जबकि मनीष कुमार वर्मा (17 वर्ष) को विधि-विवादित किशोर के रूप में निरुद्ध किया गया है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर