Friday, October 30, 2026

विष्णुगढ़ नाबालिग हत्याकांड मामले को लेकर राज्यपाल से मिली अंबा प्रसाद, CBI जांच की रखी मांग

राँची: हजारीबाग के विष्णुगढ़ में हुई जघन्य घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली होने पर कांग्रेस नेत्री अंबा प्रसाद ने गहरा रोष व्यक्त किया है। राज्यपाल संतोष गंगवार को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने इस घटना की तुलना दिल्ली के निर्भया कांड से करते हुए इसे उससे भी अधिक वीभत्स बताया।

पुलिस की नाकामी या अपराधियों को संरक्षण?

अंबा प्रसाद ने हजारीबाग पुलिस की कार्यशैली पर कड़े प्रहार किए। उन्होंने राज्यपाल से कहा कि इतने दिनों बाद भी आरोपियों का सुराग न मिलना पुलिस की घोर विफलता और असंवेदनशीलता का प्रमाण है। पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने महामहिम राज्यपाल के समक्ष स्थानीय पुलिस की विफलता को देखते हुए मामले का अनुसंधान तत्काल सीबीआई को सौंपने की मांग की। कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले हजारीबाग एसपी के तबादले और संबंधित डीएसपी व थाना प्रभारी को तुरंत निलंबित करने की मांग रखी। इसके साथ उन्होंने पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय के लिए राज्य में महिला आयोग को तत्काल क्रियाशील बनाया जाने की भी मांग रखी। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सुरक्षा सुनिश्चित करने कि भी मांग की है।

निर्भया से भी घृणित है यह अपराध- अंबा

मुलाकात के दौरान अंबा प्रसाद ने भावुक होते हुए कहा कि जिस तरह की दरिंदगी विष्णुगढ़ की बेटी के साथ हुई है, उसने आम जनमानस के भरोसे को हिला कर रख दिया है। उन्होंने राज्यपाल से व्यक्तिगत हस्तक्षेप की अपील की ताकि अपराधियों के मन में कानून का खौफ पैदा किया जा सके।

राज्यपाल संतोष गंगवार ने अंबा प्रसाद की बातों को गंभीरता से सुना और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उचित दिशा-निर्देश जारी करने का भरोसा दिलाया है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर