Thursday, November 5, 2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 284 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

नई दिल्ली : कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में 284 उम्मीदवारों के नाम हैं. कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से उम्मीदवार बनाया है. वहीं ममता बनर्जी की सीट भवानीपुर से प्रदीप प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा गया है. पूर्व सांसद मौसम नूर मालतीपुर से चुनाव लड़ेंगी. कांग्रेस राज्य की 294 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है.

इसे भी पढ़ें : नेपाल में गिरफ्तार पूर्व पीएम केपी ओली और रमेश लेखक पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

कांग्रेस ने दार्जिलिंग से माधव राय, सुजापुर से अब्दुल हन्नान, दमदम से सुष्मिता बिस्वास, डायमंड हार्बर से गौतम भट्टाचार्य, आसनसोल दक्षिण से सौविक मुखर्जी और आसनसोल उत्तर से प्रसेनजीत पुइतांडी को भी मैदान में उतारा है. बता दें कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होने हैं. पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को, जबकि दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा. चुनावी नतीजे चार मई को जारी किए जाएंगे.

AICC की बैठक में लगी मुहर

इससे पहले कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति  ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के चयन को लेकर शनिवार को विस्तृत चर्चा की. प्रदेश में कांग्रेस इस बार सभी 294 सीट पर अकेले चुनाव लड़ रही है. बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल और पश्चिम बंगाल के नेता शामिल हुए.पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी और सीईसी सदस्य अंबिका सोनी, मधुसूदन मिस्त्री, सलमान खुर्शीद, टीएस सिंहदेव, पीएल पुनिया और कुछ अन्य नेता भी बैठक में शामिल थे.

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर