Thursday, November 5, 2026

पलामू : उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में चैनपुर एवं शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च

पलामू : आगामी रामनवमी पर्व को लेकर बुधवार को चैनपुर के बाजार क्षेत्र एवं मेदिनीनगर शहर के बाजार क्षेत्र फ्लैग मार्च निकाला गया।उपायुक्त समीरा एस एवं पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन के नेतृत्व में चैनपुर थाने से चैनपुर के विभिन्न बाजार वाले रास्तों से होकर शाहपुर के विभिन्न गली-मौहल्लों में डीसी-एसपी व बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने मार्च निकाला।इसके पश्चात शहर थाना से मुस्लिम नगर एवं संपूर्ण बाजार क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।इसमें जिले के कई वरीय पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में रामनवमी को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, एसडीओ के नेतृत्व में फ्लैग मार्च

इस दौरान पदाधिकारियों ने रामनवमी जुलूस मार्ग,रामनवमी जुलूस मिलन स्थल सहित कई स्थानों का भ्रमण कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया। दोनों पदाधिकारियों द्वारा सुरक्षा से संबंधित जानकारी ली और किसी प्रकार की समस्या की स्थिति में प्रशासन से सीधा संपर्क करने की बात कही।उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने सभी से शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी पर्व मनाने की अपील की।

उपायुक्त समीरा एस ने कहा कि यह फ्लैग मार्च करने का उद्देश्य यह बताना है कि प्रशासन आमजनों के साथ खड़ी है।पर्व को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर सभी प्रकार की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेदिनीनगर में शांतिपूर्ण रूप से रामनवमी का यह पावन त्यौहार मनाया जाएगा।उन्होंने सभी से रामनवमी पर्व को श्रद्धा,भक्ति व उत्साहपूर्वक मनाने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने कहा कि फ्लैग मार्च के जरिए पर्व की तैयारी का फीडबैक लिया जा रहा है साथ ही जुलूस वाले रास्तों का अवलोकन किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि आज जुलूस वाले रास्तों का री-वेरिफिकेशन किया जा रहा है। रामनवमी में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए ड्रोन एवं सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की जा रही है।उन्होंने कहा कि किसी तरह के अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। फ्लैग मार्च में सदर एसडीएम सुलोचना मीणा,उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन,सदर सीओ जागो महतो समेत संबंधित अंचल व थाना पदाधिकारी एवं पुलिस जवान शामिल हुए।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर