Saturday, October 31, 2026

दिल्ली विधानसभा को फिर बम से उड़ाने की धमकी, लगातार दूसरे दिन मिला ईमेल

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा को लगातर दुसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजोंसियां अलर्ट मोड में आ गई है। बजट सत्र के बीच आई इस धमकी ने प्रशासन की चिंता और बढ़ा दी है। दरअसल विधानसभा स्पीकर के ओएसडी को भेजे गए ईमेल में दावा किया गया है कि विधानसभा भवन में 16 आईईडी बम लगाए गए हैं। ईमेल में कहा गया कि ये बम दोपहर 1:40 बजे विस्फोट करेंगे, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

तुरंत खाली कराया गया परिसर

धमकी मिलते ही दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजोंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। एहतियात के तौर पर पूरे विधानसभा परिसर को खाली कराया गया और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया। टीमों ने पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा सके।

पहले भी मिल चुकी है धमकी

दिल्ली पुलिस के अनुसार, इससे एक दिन पहले मंगलवार को भी इसी तरह का धमकी भरा ईमेल मिला था। यह ईमेल बजट पेश होने से ठीक पहले आया था, जिसमें स्पीकर, उपराज्यपाल (LG) और प्रधानमंत्री का भी जिक्र किया गया था। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को मिली धमकी की जांच के बाद उसे फर्जी पाया गया था। हालांकि, लगातार दूसरी बार धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां कोई भी जोखिम लेने के मूड में नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस को 24 अकबर रोड दफ्तर खाली करने का नोटिस, 28 मार्च तक का समय

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर टीम भी जांच में जुट गई है। लगातार मिल रही धमकियों के बाद दिल्ली विधानसभा और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। आने-जाने वालों की सख्ती से जांच की जा रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर