Thursday, November 5, 2026

हजारीबाग में ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, चतरा में ईंट भट्ठा मजदूर की संदिग्ध मौत से हड़कंप

हजारीबाग: जिले के बरही थाना क्षेत्र स्थित बरसोत चौक के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे टक्कर इतनी भीषण हुई कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही बरही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं, महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : रांची : करंट की चपेट में आने से युवक के घायल होने पर सरस मेले बंद, BIT छात्रा ने धुर्वा डैम की खुदकुशी

मजदूर की संदिग्ध मौत

चतरा जिले के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, मजदूर ईंट भट्ठा लगाने के लिए वहां गया हुआ था, लेकिन सुबह उसका शव बरामद किया गया। मृतक की पत्नी ने भट्ठा मालिक पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हत्या के आरोपों के हर पहलू को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर