पलामू : जिले के बैरिया चौक स्थित उत्कर्ष फाइनेंशियल बैंक के नीचे रविवार को अचानक गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बैंक के नीचे स्थित एक दुकान में गैस सिलेंडर फट गया, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। इस घटना में चार लोग घायल होने की सूचना मिली है।
Highlights:
घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। चना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है.
रामगढ़ में दो पक्षों में मारपीट
पतरातू थाना अंतर्गत टेरपा गांव में शनिवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हुए। बताया जाता है कि यह मारपीट की घटना बालू को लेकर हुई है। इसमें अमित गुप्ता नामक व्यक्ति अधिक चोटिल हुआ है। मारपीट की घटना अमित गुप्ता और रवि साव के बीच हुई है। घटना के बाद अमित गुप्ता की ओर से पतरातू थाना में दूसरे पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।


