Friday, October 30, 2026

खूंटी में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI के लेवी वसूली गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

खूंटी : जिले में उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) से जुड़े लेवी वसूली गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हथियार, कारतूस, मोबाइल फोन और वाहन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन और 7.65 एमएम के 22 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। इसके अलावा 13 मोबाइल फोन, बैंक से जुड़े कई दस्तावेज और दो कार भी जब्त की गई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, अपराधी तजना नदी के पास नहर किनारे जमा होकर क्षेत्र में लेवी वसूली की योजना बना रहे थे। इसकी गुप्त सूचना मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण कुमार रजक के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही वहां मौजूद अपराधी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर तीन अपराधियों को मौके से ही पकड़ लिया। बाद में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कालामाटी टंगरी के पास एक एक्सयूवी-500 कार में सवार तीन अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर