Saturday, June 13, 2026

उत्तर प्रदेश के फ़र्रुख़ाबाद में एलपीजी सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े 75 वर्षीय बुज़ुर्ग की मौत

डेस्क : उत्तर प्रदेश के फ़र्रुख़ाबाद ज़िले में एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े 75 वर्षीय एक बुज़ुर्ग की मौत हो गई. घटना शुक्रवार की बताई जा रही है. फ़र्रुख़ाबाद के मोहल्ला मनिहारी में रहने वाले मुख़्तार अंसारी लाल सराय क्षेत्र में गैस एजेंसी के पीछे स्थित गोदाम से एलपीजी सिलेंडर लेने गए थे. वह सुबह घर से निकले थे और गोदाम पर लाइन में लगे थे. घटना के समय मौजूद लोगों ने बताया कि उन्हें चक्कर आया और वह अचानक गिर पड़े.

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उनकी मदद करने की कोशिश करते हुए उन्हें सीपीआर दिया. उन्हें इलाज के लिए पास के एक निजी नर्सिंग होम भी ले जाया गया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि बुज़ुर्ग कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था. हालांकि, मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. मृतक के भतीजे मोहम्मद वसी ने कहा, “कई घंटे लाइन में खड़े रहने से अचानक तबीयत ख़राब हो गई और गिर पड़े.”

अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया और सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए सरकार की आलोचना की है. उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, “गैस की लाइन में लगे एक बुज़ुर्ग की हार्ट अटैक से मृत्यु होना बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण समाचार है. भाजपाई सच को स्वीकार करें और सुनिश्चित करें कि भाजपा सरकार की ग़लतियां अब लोगों की जान भी ले रही हैं. ये तो हद हो गई है. भाजपा किसी का परिवार न उजाड़े.”

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग खबर