Saturday, October 31, 2026

चतरा में कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, चाईबासा में युवक को किया अधमरा

चतरा : चतरा–सिमरिया मुख्य पथ पर जवाहर नवोदय विद्यालय के समीप धमधम्मा गांव के पास अपराधियों ने बाइक सवार एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के सलगा गांव निवासी करमजीत कुमार उर्फ विकास कुमार (25), पिता खुशियाल साव के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार विकास कुमार का ससुराल टंडवा में था। वह चतरा कोर्ट में एक प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले में गवाही देकर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में बोलेरो से पहुंचे अज्ञात अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

फायरिंग में विकास के सीने में एक गोली और पैर में एक गोली लगी, जबकि एक गोली बाइक की टंकी और एक गोली बाइक के पिछले हिस्से में लगी। गंभीर रूप से घायल होने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

घटनास्थल पर पुलिस निरीक्षक सनोज चौधरी समेत कई पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद रहे और आसपास के इलाकों में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बताया जाता है कि करीब एक वर्ष पूर्व विकास अपनी नाबालिग प्रेमिका के साथ घर से फरार हो गया था। इस मामले में युवती के परिजनों ने उसके खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि नाबालिग लड़की को बाल सुधार गृह भेजा गया था। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद विकास इसी मामले में को चतरा कोर्ट में बयान दर्ज कराने आया था। गवाही देकर लौटने के दौरान ही अपराधियों ने उसे निशाना बनाकर गोली मार दी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

बच्चा चोर के संदेह में किया अधमरा

चाईबासा। नोवामुंडी। शुक्रवार को कादाजामदा पंचायत के काबरा गुटू टोला में ग्रामीणों ने बच्चा चोर के संदेह में युवक को पीटकर अधमरा कर दिया। मौके पर पहुंची नोवामुंडी पुलिस ने पिचुआ स्कूल के निकट से जख्मी हालत में इलाज के लिए नोवामुंडी टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार घटना के पहले कबरागुटू गांव के आसपास के इलाके में एक अजनबी को घूमते देखा गया था। ग्रामीणों ने उसे घेर कर पकड़ा और पूछताछ के बाद बुरी तरह पिटाई कर दी। व्यक्ति के सिर, हाथ-पैर और पूरे शरीर में अंदरूनी चोट लगी है। अज्ञात व्यक्ति की पिटाई की सूचना मिलते ही गांव के लोगों ने नोवामुंडी पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर