Friday, October 30, 2026

इराक़: बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमले की ख़बर, वीडियो बनाने वालों पर यूएई में कार्रवाई

डेस्क : इराक़ की राजधानी बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर हमले की ख़बर सामने आई है. रॉयटर्स के मुताबिक़, एक मिसाइल दूतावास की इमारत से टकराई, जिसके बाद वहां से धुआं उठता देखा गया. हालांकि नुक़सान की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट में कहा गया है कि मिसाइल अमेरिकी दूतावास परिसर के भीतर बने हेलिपैड पर गिरी. वहीं एएफ़पी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि दूतावास पर एक ड्रोन ने हमला किया. यह हमला ऐसे समय हुआ जब बगदाद में हुए हमलों में ईरान समर्थित दो लड़ाकों के मारे जाने की ख़बर सामने आई थी.

वीडियो बनाने वालों पर यूएई में कार्रवाई

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने देश के एयर डिफ़ेंस सिस्टम की ओर से हवाई हमलों को रोकने के वीडियो क्लिप और विस्फोटों और हमलों के कथित फर्ज़ी वीडियो साझा करने के आरोप में 10 लोगों की गिरफ़्तारी के आदेश दिए हैं. यह जानकारी यूएई के सरकारी मीडिया ने दी है.

सरकारी मीडिया के मुताबिक़, इन लोगों ने हमलों से जुड़े असली वीडियो के साथ-साथ एआई से बनाए गए वीडियो और तस्वीरें भी यूएई की वेबसाइटों और सोशल मीडिया पर साझा की थीं. इन्हें अब त्वरित सुनवाई के लिए भेजा गया है. अबू धाबी पुलिस ने भी कहा है कि देश पर हुए हमलों के दौरान वीडियो बनाने और ‘ग़लत जानकारी फैलाने’ के आरोप में विभिन्न देशों के 45 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.

इससे पहले पिछले हफ़्ते दुबई में साइबर अपराध क़ानून के तहत एक 60 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक पर भी आरोप लगाया गया था. उन पर आरोप है कि उन्होंने शहर के ऊपर उड़ती ईरानी मिसाइलों का वीडियो बनाया था. ‘डिटेन्ड इन दुबई’ संगठन की सीईओ राधा स्टर्लिंग के मुताबिक़, हाल में हुए मिसाइल हमलों से जुड़े वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में यूएई के साइबर क्राइम क़ानून के तहत 21 लोगों पर आरोप लगाए गए हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरें भी वायरल हुई हैं, जिनमें किसी ऊंची रिहायशी इमारत, एक लग्ज़री होटल और दुबई एयरपोर्ट पर गिरे मलबे के टुकड़े दिखाई देने का दावा किया गया है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर