Friday, October 30, 2026

पीएम मोदी ने जारी की किसान योजना की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों के खाते में भेजे गए 18,640 करोड़

नई दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम के गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम से PM-KISAN योजना की 22वीं किस्त जारी की. पीएम ने एक सिंगल क्लिक के माध्यम से देश भर के 9.32 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में ₹18,640 करोड़ से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की. सरकार की इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देना है, ताकि खेती और घर की जरूरी जरूरतों को पूरा करने में उन्हें मदद मिल सके.

इस मौके पर अपेन संबोधन में पीएम मोदी ने कहा ‘2014 से पहले किसानों को महंगी खाद या डीजल की किल्लत से जूझना पड़ता था. लेकिन हमने किसानों के लिए माइक्रो इरिगेशन जैसी कई योजनाओं को किसानों तक पहुंचाया. हमारी सरकार आपके खेतों को सोलर पंप से जोड़ने का काम कर रही है’

2.15 करोड़ महिला किसानों को लाभ

प्रत्येक पात्र किसान परिवार को ₹2,000 की सहायता राशि मिली है। इस किस्त में 2.15 करोड़ से अधिक महिला किसानों को भी सीधा वित्तीय लाभ मिला है। इस किस्त के जारी होने के साथ ही, 2019 में योजना की शुरुआत से अब तक कुल वितरित राशि ₹4.27 लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। इस किस्त का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिला है जिन्होंने अपना e-KYC पूरा कर लिया है और जिनका बैंक खाता आधार से लिंक है।

ऐसे करें चेक कि राशि मिली या नहीं

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को हुई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से इस योजना का शुभारंभ किया था. पीएम किसान योजना की किस्त जारी होने के बाद सरकार द्वारा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजा जाता है. साथ ही खाताधारक के पास बैंक की ओर से भी मैसेज आता है. ऐसे में पात्र किसान मोबाइल में मैसेज से चेक कर सकते हैं, कि 22वीं किस्त के पैसे आए कि नहीं.

अगर आपके खाते में पैसा नहीं आता है, तो आप योजना के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. किसान 155261 या 011-24300606 पर कॉल करके अपनी समस्या बता सकते हैं. यह हेल्पलाइन कार्य दिवसों में सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहती है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर