Saturday, October 31, 2026

एसीबी ने देवघर में भू-अर्जन कार्यालय में छापेमारी कर हेड क्लर्क व चपरासी को रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार

देवघर :  भू-अर्जन कार्यालय में शुक्रवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। एसीबी की टीम ने कार्यालय के बड़ा बाबू निरंजन कुमार और पियुन नूनदेव यादव को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि जमीन से जुड़े एक मामले को निपटाने के एवज में आवेदक से पांच प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही थी।

इसको लेकर आवेदक ब्रह्मदेव ने एसीबी से शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने मामले की जांच की और योजना बनाकर कार्रवाई की। शुक्रवार को जैसे ही आरोपी रिश्वत की राशि ले रहे थे, उसी समय एसीबी के डीएसपी के नेतृत्व में टीम ने छापा मारकर दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर