रांची : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत, न्यूजीलैंड को मात देकर चैंपियन बन गया है. इसके साथ ही भारत टी-20 वर्ल्ड कप को तीसरी बार जीतने वाला पहला देश भी बन गया है. भारत ने 2007 और 2024 के बाद अब 2026 में टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया है.
Highlights:
भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 256 रन का लक्ष्य रखा था. लेकिन न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इस तरह भारत न्यूजीलैंड को 96 रन से मात देकर टी-20 वर्ल्ड कप को लगातार दूसरी बार जीतने वाली टीम भी बना.
टीम इंडिया को दी बधाई
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टीम इंडिया के लगातार दूसरी बार टी 20 विश्व कप जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है. एक्स पर उन्होंने लिखा, ” टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2026 जीतने पर हार्दिक बधाई। यह जीत करोड़ों भारतीयों के गर्व, विश्वास और जुनून की जीत है। हमारे खिलाड़ियों ने अद्भुत कौशल, साहस और टीम भावना का परिचय दिया। पूरे देश के साथ झारखंड भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है। जय हिंद!”
ईशान किशन के लिए लिखा भावुक पोस्ट
कल्पना सोरेन ने जीत की दी बधाई
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी व विधायक कल्पना मुर्मु सोरेन ने भी टीम इंडिया के चैंपियन बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है. एक्स पर पोस्ट में लिखा, “टी20 विश्व कप 2026 में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आज की यह जीत करोड़ों भारतीयों के सपनों और अटूट विश्वास की जीत है।”
“हमारे खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन और अनुशासन से पूरे देश का सिर गर्व से ऊँचा किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पूरा देश उत्सव मना रहा है और पूरा झारखण्ड भी टीम इंडिया की इस शानदार सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है। भारत ऐसे ही खेल के मैदान में नए इतिहास रचता रहे, यही कामना है हमारी ।”


