Saturday, October 31, 2026

कर्नाटक के बाद अब आंध्र प्रदेश में 13 साल के उम्र तक के बच्चों के सोशल मीडिया एक्सेस पर लगेगा बैन

डेस्क : आंध्र प्रदेश सरकार छोटे बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लगाने जा रही है. मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया एक्सेस को रोकने के लिए एक कार्यक्रम शुरू कर रही है. उन्होंने बताया कि यह प्रस्ताव राज्य के आईटी मंत्री नारा लोकेश की ओर से सुझाया गया है.

इस सुझाव पर सरकार गंभीरता से काम कर रही है और अगले 90 दिनों के भीतर ऐसा कार्यक्रम शुरू करने की दिशा में कदम उठाए जा सकते हैं, जिससे 13 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक पहुंच न बना सकें. विधानसभा में बोलते हुए सीएम ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता बच्चों को सोशल मीडिया के संभावित दुष्प्रभाव से बचाना है.

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू का कहना था कि डिजिटल दुनिया के बढ़ते प्रभाव के बीच बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह पहल की जा रही है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार केवल 13 साल से कम उम्र के बच्चों तक ही सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि 13 से 16 साल की उम्र के बच्चों के लिए भी संभावित नियमों पर चर्चा चल रही है.

इस संबंध में विभिन्न पक्षों से राय लेने के बाद आम सहमति के आधार पर आगे का फैसला किया जाएगा. नायडू ने कहा कि हाल ही में सरकार जनसंख्या नीति से जुड़ा एक प्रस्ताव लेकर आई थी. उसी क्रम में आईटी मंत्री की ओर से यह नया सुझाव सामने आया है, जिसमें 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को सीमित करने की बात कही गई है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उनका कहना था कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सोशल मीडिया के कारण बच्चों पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े. उन्होंने विधानसभा के माध्यम से राज्य के लोगों से भी अपील की कि बच्चों की सुरक्षा और भलाई को ध्यान में रखते हुए इस पहल का समर्थन किया जाना चाहिए.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर