Saturday, October 31, 2026

जामताड़ा: नारायणपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े फायरिंग, फुरकान अंसारी की गोली मारकर हत्या

जामताड़ा : जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर मोड़ पर रविवार सुबह करीब 8 बजे सनसनीखेज वारदात हुई। दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर फुरकान अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

भागते वक्त हवाई फायरिंग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधी गोविंदपुर–साहिबगंज नेशनल हाईवे की ओर से आए थे। हाईवे पर रुककर उन्होंने मास्क पहना और फिर अंदर की ओर बढ़े। धर्मपुर मोड़ पर बैठे फुरकान अंसारी को निशाना बनाते हुए अपराधियों ने सीधे मुँह पर गोली मार दी। फायरिंग के बाद भागते समय अपराधियों ने तीन राउंड हवाई फायरिंग भी की। पुलिस ने मौके से तीन खोखे बरामद किए हैं।

अस्पताल ले जाते समय मौत

घायल अवस्था में फुरकान अंसारी को सदर अस्पताल जामताड़ा ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। जानकारी के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी गांव की ओर कच्चे रास्ते से होते हुए मुख्य मार्ग की तरफ फरार हो गए। पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की जांच में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर