Saturday, June 13, 2026

उत्तर प्रदेश में SIR पर घमासान के बीच 9.12 लाख करोड़ का बजट विधानसभा में आज होगा पारित, बड़े ऐलान संभव

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में विधान मंडल के बजट सत्र में आज शुक्रवार को आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 का 9.12 लाख करोड़ रुपये का बजट पारित होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अपने बजट भाषण में निराश्रित महिला, वृद्ध और दिव्यांगजन की सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाने का एलान करेंगे। इसका संकेत वे पहले ही दे चुके हैं।

इस समय प्रदेश में ऐसे लाभार्थियों की संख्या 1.06 करोड़ है, जिन्हें अभी 12 हजार रुपये सालाना पेंशन मिलती है। सरकार इनकी पेंशन 1500 रुपये महीना करने जा रही है। विधान सभा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री बजट पर चर्चा के समापन मौके पर शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने की भी घोषणा कर सकते हैं। वर्तमान में इन्हें 10 हजार रुपये प्रति माह मिलता है। प्रदेश में इनकी संख्या 1.43 लाख है।

इसके अलावा सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण व लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण एवं संचालन पर भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक की रिपोर्ट सदन में पेश करेगी। बजट पारित कराने के साथ ही नौ फरवरी से चल रहा विधानमंडल का बजट सत्र शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया जाएगा।

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग खबर