Thursday, November 5, 2026

लातेहार में नगर अध्यक्ष के उम्मीदवार के पति के ख़िलाफ़ कारवाई हो : भाजपा

रांची : भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोग पहुँचा और माँग किया की लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष की प्रत्याशी बिलासी देवी के पति निलेश टोप्पो जो सिक्योरिटी सेल समाहरणालय लातेहार में पदस्थापित हैं खुलेआम अपनी पत्नी का चुनाव प्रचार में लगे हैं। सरकारी धन बल और शक्ति का प्रयोग कर निलेश टोप्पो जिस प्रकार चुनाव को प्रभावित कर रहे हैं उससे प्रतीत जो रहा है की सरकार के इशारे पर सब हो रहा है।

सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि 12 फरवरी को ही ये शिकायत चुनाव आयोग को की गई थी पर अभी तक कोई कारवाई नहीं हुआ है। सरकार ख़ुद को आयोग से ऊपर साबित कर चुकी है। आज प्रतिनिधिमंडल ने माँग किया की तत्काल निलेश टोप्पो के ख़िलाफ़ कारवाई हो।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर