Tuesday, September 29, 2026

राजकीय इटखोरी महोत्सव में शामिल होना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात : किस्सू राहुल

रांची: झारखंड में राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 आज यानी 19 फरवरी से ही शुरू हो रही है। यह महोत्सव झारखंड के चतरा जिले के मां भद्रकाली मंदिर परिसर ईटखोरी में आयोजित है। झारखंड की सभ्यता, संस्कृति और आस्था के प्रतीक राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 में भाग लेने वालों में प्रसिद्ध ब़ॉलीवुड गायक कैलाश खेर, गायक बिपिन मिश्रा, लोक गायिका कल्पना पटवारी, गायक किस्सू राहुल, गायक नीतीश कच्छय्प और रांची की चर्चित गायिका मृणालिनी अखौरी शामिल हैं।

झारखंड की समृद्ध परंपरा को नई पहचान

किस्सू राहिल ने अपने संदेश में हेमन्त सोरेन, चतरा जिला प्रशासन और अपने दर्शकों का दिल से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन के सहयोग से इस बार महोत्सव का आयोजन बहुत ही भव्य और सफल रहा, जिससे झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को नई पहचान मिली।

WhatsApp Image 2026 02 19 at 11.15.10 AM

इटखोरी महोत्सव हर साल चतरा जिले में आयोजित होता है, जिसमें झारखंड की लोक संस्कृति, कला, संगीत और परंपराओं की झलक देखने को मिलती है। इस महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ राज्य और देश के कई नामी कलाकार भी भाग लेते हैं। धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के कारण यह आयोजन राज्य के प्रमुख पर्वों में शामिल है।

दर्शकों के प्यार से कलाकार हुए भावुक

कलाकार ने कहा कि दर्शकों का प्यार और समर्थन ही उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भी इटखोरी महोत्सव इसी तरह भव्य रूप से आयोजित होता रहेगा और झारखंड की संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाने का काम करेगा। राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 के सफल आयोजन से झारखंड की संस्कृति और परंपराओं को नई पहचान मिली है। कलाकारों और दर्शकों की सहभागिता से यह महोत्सव हर साल और अधिक भव्य बनता जा रहा है, जो राज्य की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में अहम भूमिका निभा रहा है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर