पलामू: पलामू टाईगर रिजर्व में हिरण के शिकार करने वाले तीन शिकारियों को वन रक्षियों ने गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आधिकारिक तौर पर रिजर्व प्रबंधन ने दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार गिरफ्तार शिकारी लातेहार जिलान्तर्गत गारु थानान्तर्गत मुरु गांव के रहने वाले हैं, जो जो लोहे के फंदे बना कर हिरण के शिकार किया करते थे। मिली जानकारी के अनुसार हाल में बेतला राष्ट्रीय उद्यान में पांच हिरण के मारे जाने की घटना हुई थी, जिसके मुख्य आरोपी गिरफ्तार आरोपी थे।
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर में वन विभाग की अनुमति के बिना हो रहा मानगो फ्लाइओवर का काम : सरयू राय
इस संबंध में रिजर्व के क्षेत्र निदेशक एस आर नटेश ने बताया कि इन्हें गिरफ्तार करने के लिए आधुनिक तकनीक और एआई टूल्स के प्रभावी उपयोग किया गया। आरोपियों के पास से हिरण के अवशेष एवं हथियार बरामद किया गया है।उन्होंने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। हिरण के शिकार किए जाने के सिलसिले में चार अन्य आरोपियों की तलाश है। इनके विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत कार्रवाई की गयी है। इन तीनों को जेल भेज दिया गया है। जेल भेजे गए अभियुक्तो के नाम सुरेन्द्र राम, संतोष सिंह और सीताराम सिंह है।


