पटना : बिहार में विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी पटना के एडीएम (सप्लाई) रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी सब-रजिस्ट्रार स्वीटी के कई ठिकानों पर छापेमारी कर करोड़ों रूपये नकद समेत लाखों रूपए के कीमती आभूषण व अन्य सामानों को बरामद किया है. पटना के अलावा बेगूसराय में भी छापेमारी की कार्रवाई की गई। इस दौरान 1.06 करोड़ नकदी मिले हैं।
इसे भी पढ़ें : पलामू टाईगर रिजर्व क्षेत्र में तीन शिकारी प्रतिबंधित हिरण के अवशेष व औजार के साथ गिरफ्तार
पटना और बेगूसराय स्थित ठिकानों पर हुई छापेमारी में नकदी की गिनती के लिए नोट गिनने वाली मशीनें मंगवाई गईं. इसके अलावा बरामदगी में लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और कई विदेशी ब्रांड की महंगी घड़ियां भी शामिल हैं. साथ ही कई संपत्तियों के दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं. एडीएम सप्लाई रविंद्र कुमार दिवाकर और सब-रजिस्ट्रार स्वीटी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज है. फिलहाल इस संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही छापेमारी में मिले संपत्तियों का ब्यौरा सामने आ सकेगा।


