Tuesday, September 29, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से स्वामी भवेशानंद की मुलाकात, कृषि मेले में शामिल होने का दिया न्योता

रांची: रांची में हेमंत सोरेन से रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोरहाबादी के स्वामी भवेशानंद जी ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्हें गेतलसूद में आयोजित होने वाले कृषि मेले में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। यह मुलाकात झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में हुई। स्वामी भवेशानंद जी ने मुख्यमंत्री से संगठन के सामाजिक और कृषि कार्यों की जानकारी साझा की।

कृषि मेले का दिया निमंत्रण

स्वामी भवेशानंद जी ने रामकृष्ण मिशन आश्रम के दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से गेतलसूद में 26 और 27 फरवरी को आयोजित होने वाले कृषि मेले में शामिल होने का न्योता दिया। इस मेले में किसानों को नई तकनीक, उन्नत खेती और कृषि से जुड़े प्रशिक्षण की जानकारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सामाजिक और कृषि क्षेत्र में रामकृष्ण मिशन के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के विकास और कल्याण के लिए लगातार प्रयास कर रही है और ऐसे आयोजनों से किसानों को नई जानकारी मिलेगी।

सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई बैठक

मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। स्वामी भवेशानंद जी ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि उनके शामिल होने से कृषि मेले को और प्रोत्साहन मिलेगा। रामकृष्ण मिशन द्वारा आयोजित कृषि मेला किसानों के लिए उपयोगी साबित होगा। इस तरह के कार्यक्रमों से किसानों को नई तकनीक और योजनाओं की जानकारी मिलती है, जिससे खेती को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर