Monday, September 14, 2026

राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ झारखंड विधानसभा का बजट सत्र, 24 फरवरी को बजट

रांची : झारखंड विधानसभा का बजट सत्र बुधवार से शुरू हो गया. सत्र के पहले दिन राज्यपाल संतोष गंगवार ने सदन में अपने अभिभाषण में अपने अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को रखा। इससे पहले विधानसभा पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने राज्यपाल संतोष गंगवार का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। बजट सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च तक चलेगा. विधानसभा पहुंचने पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस मौके पर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, डीजीपी तदाशा मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

अभिभाषण के बाद राज्यपाल ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि यह बजट सत्र अच्छे ढंग से चलेगा और इसमें सार्थक वाद-विवाद होगा, जिसका सीधा लाभ जनता को मिलेगा. सत्र के दौरान 24 फरवरी 2026 को वित्तीय वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट सदन में प्रस्तुत किया जाएगा। बजट राज्य की भावी दिशा और विकास की प्राथमिकताओं को तय करेगा। संसाधनों के न्यायसंगत वितरण और विभिन्न क्षेत्रों में संतुलित विकास के लिए यह दस्तावेज मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगा। सदस्यों को अनुदान मांगों पर चर्चा, कटौती प्रस्तावों के माध्यम से समीक्षा और नीतिगत सुझाव रखने का अवसर मिलेगा।

बजट सत्र राज्य के विकास का दस्तावेज : स्पीकर

स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने मतभेद को लोकतंत्र की आत्मा बताते हुए कहा कि मनभेद लोकतंत्र को कमजोर करते हैं. इसलिए सभी सदस्य मिलकर इस सत्र को स्वस्थ, सकारात्मक और परिणामोन्मुख बनाएं. जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा सुनिश्चित करें. यह बजट सत्र राज्य की आर्थिक योजनाओं, विकास प्राथमिकताओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों पर केंद्रित रहेगा.

19 मार्च तक चलने वाले सत्र में 17 कार्य दिवस होंगे. 23 फरवरी को निकाय चुनाव के मद्देनजर विधानसभा की कार्यवाही स्थगित रहेगी. स्पीकर रवींद्र नाथ महतो के साथ विधायक दल की बैठक में इस मुद्दे पर सहमति बनी. 24 फरवरी को राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर